Hardoi Private Bus Unity Forum: प्राइवेट बस मालिक एकता मंच की कार्यकारिणी का गठन, बस संचालकों की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

क्षत्रिय भवन, धर्मशाला रोड स्थित सभागार में प्राइवेट बस मालिक एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Jul 19, 2026 - 19:01
 0  11
Hardoi Private Bus Unity Forum: प्राइवेट बस मालिक एकता मंच की कार्यकारिणी का गठन, बस संचालकों की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
प्राइवेट बस मालिक एकता मंच की कार्यकारिणी का गठन, बस संचालकों की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

हरदोई। क्षत्रिय भवन, धर्मशाला रोड स्थित सभागार में प्राइवेट बस मालिक एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नाहर सिंह ने की, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री को जिला संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करुणा शंकर मिश्रा, शरीफ हाशमी और अरुण त्रिवेदी को उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को महामंत्री तथा नौशाद उल्ला खान को संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा पंकज पांडे, समीर गुप्ता, सोनी भाई, अंजनी सिंह, गुड्डू, हरिओम, पिंटू शुक्ला, केडी, श्यामू गुप्ता और शब्बन भाई को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं गणेश मिश्रा को संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नाहर सिंह ने कहा कि प्राइवेट बस मालिकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा और किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस संचालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात कर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री स्तर पर समस्याओं का सकारात्मक समाधान होगा।

बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा तन, मन और धन से संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर हरदोई जिले के बड़ी संख्या में प्राइवेट बस मालिक एवं मोटर संचालक उपस्थित रहे।

Also Click : Sonam Wangchuk Health Update: सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं, पति को प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने के लिए गीतांजलि ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।