Shahjahanpur: गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लगाई न्याय की गुहार

कांट–मदनापुर रोड स्थित दिलावरपुर मोड़ के पास 31 जुलाई को हुए गौतम मौर्य हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार ने सोमवार

Aug 4, 2026 - 13:51
24 Views
Shahjahanpur: गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लगाई न्याय की गुहार
गौतम मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लगाई न्याय की गुहार
शाहजहांपुर/लखनऊ। कांट–मदनापुर रोड स्थित दिलावरपुर मोड़ के पास 31 जुलाई को हुए गौतम मौर्य हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार ने सोमवार देर रात लखनऊ स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

मृतक गौतम मौर्य (24) के पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि हत्या की वारदात समीर अली और उसके साथियों ने अंजाम दी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने दोहराया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें जल्द न्याय मिल सके।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow