Hardoi News: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग ने उजाड़ा गरीब का संसार, सारा समान जलकर हुआ खाक।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दक्षिणपुरवा मजरा बानामऊ में आज रामवृक्ष पुत्र छबीने के घर में अज्ञात कारणों से आग लग ....
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
बानामऊ/हरदोई। तड़के सुबह झोपड़ी में लगी आग ने गरीब का सब कुछ स्वाहा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दक्षिणपुरवा मजरा बानामऊ में आज रामवृक्ष पुत्र छबीने के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें रामवृक्ष के घर में रखा गृहस्थी का सामान जैसे चारपाई, गेहूं ,कपड़े एवं रजाई आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी लेने पर उसने बताया कि वह सभी लोग घर के बाहर थे, जिससे उन्हें आग लगने की जानकारी आग लगने के कुछ देर बाद हुई।
Also Read- Hardoi News: दूसरे दिन भी आरोग्य मंदिर रहे बंद, निरंकुश स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर नहीं कोई फर्क।
आग लगने के बारे में पता लगने पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न माध्यमों से आग बुझाई गई लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था ग्राम वासियों द्वारा घटना के संबंध में राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया, जिस पर लेखपाल ने तुरंत मौके पर पहुंचने की बात कही।
What's Your Reaction?











