Hathras News: मडगार्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग- मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका। 

शहर के सादाबाद गेट स्थित एक मडगार्ड बनाने व पेंटिंग करने वाली फैक्ट्री में आज अचानक आग लग जाने से भारी हड़कंप मच गया...

Apr 4, 2025 - 11:47
76 Views
Hathras News: मडगार्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग- मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका। 
मडगार्ड बनाने वाली फैक्ट्री से उठता धुवा 
हाथरस। शहर के सादाबाद गेट स्थित एक मडगार्ड बनाने व पेंटिंग करने वाली फैक्ट्री में आज अचानक आग लग जाने से भारी हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र भारी अफरा तफरी मच गई तथा आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। आग की लपटे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय  लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी और मौके पर 3 दमकल की गाड़ियां पहुंच गई।
बताया जाता है कोतवाली सदर क्षेत्र के सादाबाद गेट गोपीगंज के पास तेलियान गली में स्थित एक प्लास्टिक मटगार्ड बनाने एवं पेंटिंग करने वाली फैक्ट्री में आज अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी और हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाया।
बचाव कार्य के दौरान फैक्ट्री की एक दीवार को तोड़कर दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।उक्त अग्नि कांड में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow