हरदोई में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्तः 20,736 अभ्यर्थी पंजीकृत, परीक्षार्थियों ने साझा किए अनुभव

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार

Jun 9, 2026 - 16:53
 0  6
हरदोई में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्तः 20,736 अभ्यर्थी पंजीकृत, परीक्षार्थियों ने साझा किए अनुभव
हरदोई में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्तः 20,736 अभ्यर्थी पंजीकृत, परीक्षार्थियों ने साझा किए अनुभव

हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पाली संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित की गई।जिले में कुल 20,736 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सघन तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना पड़ा।यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।प्रत्येक पाली में 3,456 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए 369 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है, जबकि कुछ को आरक्षित रखा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।सदर बाजार स्थित आर्य कन्या महाविद्यालय, जीआईसी और आरआर इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर लखनऊ, कानपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज जैसे विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान (GK) से संबंधित प्रश्न काफी कठिन थे, जबकि कुछ को रीजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया। वहीं, कई महिला अभ्यर्थियों को गणित के सवाल थोड़े चुनौतीपूर्ण लगे। हालांकि, एक बड़े वर्ग ने पेपर को संतुलित बताया और इस बार चयन होने की उम्मीद जताई।

Also Read- Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।