Ayodhya News: मछुआरे को मिली भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति- पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जब मछुआरे राजकिशोर (पुत्र मेवालाल) ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। जाल में भारी वस्तु फंसने पर जब बाहर निकाला गया, तो उसमें भगवान शिव ....

By INA News Desk
Mar 29, 2025 - 18:22
231 Views
Ayodhya News: मछुआरे को मिली भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति- पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

अयोध्या। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी से एक मछुआरे को भगवान शिव की 14 किलो वजनी पीतल की प्राचीन मूर्ति मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे पौसरा गांव के पास हुई, जब मछुआरे राजकिशोर (पुत्र मेवालाल) ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। जाल में भारी वस्तु फंसने पर जब बाहर निकाला गया, तो उसमें भगवान शिव की मूर्ति निकली। मूर्ति की ऊंचाई 23 इंच और चौड़ाई 14 इंच बताई जा रही है। मछुआरे ने मूर्ति मिलने की जानकारी अपने चचेरे भाई बिरजू और ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Also Read- Ayodhya News: रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम।

थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि मूर्ति की प्राचीनता और वास्तविकता की पुष्टि के लिए इसे पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा। पुलिस आसपास के जिलों से संपर्क कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मूर्ति चोरी तो नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि कई बार चोर मूर्तियों को चुराने के बाद पकड़े जाने के डर से नदी में फेंक देते हैं। इसी संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है, और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow