Ballia News: फुटबॉल महासंग्राम का आज होगा शंखनाद, नेशनल चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 36 टीमें; 644 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल

By INA News Desk
Nov 2, 2026 - 11:37
9 Views
Ballia News: फुटबॉल महासंग्राम का आज होगा शंखनाद, नेशनल चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 36 टीमें; 644 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Advertisement
Advertisement

Syed Asif Hussain zaidi 

बलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को शंखनाद हो जाएगा। 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंडर 17 बालक वर्ग की उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी 36 टीमें देर रात तक जनपद पहुंच गई। संयुक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश आर्य के नेतृत्व में आयोजन समिति के सभी सदस्य पूरे दिन फुटबॉल नेशनल की तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखे।

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंच एवं खेल मैदान को अंतिम रूप दिया गया। जहां नोडल शशि प्रकाश राय एवं इफ्तेखार खान की देख रेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर एवं राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के पर्यवेक्षक नईम खान की देख रेख में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन व वेरिफिकेशन का कार्य किया गया। सभी समितियों के नोडल ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपनी बैठकें कर कार्य योजना बनाई। साथ ही देर शाम सभी टीमों के प्रशिक्षक एवं मैनेजर्स की बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश आर्य, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह, दिनेश प्रसाद, प्रदीप यादव, शशि प्रकाश राय, अजीत सिंह, दिलीप राय, दानिश मोहसिन, भूपेश सिंह, विनोद सिंह, रामजनम, अबरार अहमद खान, पंकज आर्य, पंकज यादव, सुनील चौरसिया, अनूप राय, पवन आर्य, प्रवेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, अजीत कुमार, मनोज पाल आदि उपस्थित रहे।

  • 36 टीमें से 644 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

बलिया। । 2 से 6 नवम्बर तक जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग की कुल 36 टीमों की प्रतिभागिता फाइनल हो चुकी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 644 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं प्रत्येक टीम के साथ कोच एवं मैनेजर भी उपस्थित रहेंगे। स्थानीय स्तर पर प्रत्येक टीम के साथ एक लाइजनिंग ऑफिसर की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। ये लाइजनिंग ऑफिसर अपनी संबंधित टीम एवं आयोजन समिति में समन्वय स्थापित करते हुए टीम के आवास, भोजन, खेल मैदान एवं यातायात की सुविधा समयबद्ध उपलब्ध कराएंगे। गौरतलब हो कि उक्त आयोजन में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, लाइजनिंग ऑफिसर्स तथा विभागीय अधिकारियों के लिए आवासीय व्यवस्था जनपद के विभिन्न होटलों में कराई जा रही है।

  • पांच खेल मैदानों पर होंगे 80 मुकाबले

बलिया। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के पांच खेल मैदानों पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाना है। इसके अलावा टाउन पॉलिटेक्निक पर दो, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज पर एक एवं मिनी स्टेडियम, शेर सहित कुल पांच खेल मैदान आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच दिनों में पांच खेल मैदानों पर लीग कम नॉक आउट आधार पर कुल 80 मुकाबले खेले जाएंगे। जनपद के खेल प्रेमियों में फुटबॉल की उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु ख़ासा उत्साह का माहौल है।

Also Read- अयोध्या में विरासत और विकास का नया दौर: सीएम योगी बोले- 2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था झेल रही थी रामनगरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement