Hardoi News: टोल प्लाजा पर जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर गाली-गलौज व मारपीट कर धमकी दी और ... पुलिस ने हिरासत में लिया। 

प्रदीप द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना सुरसा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग...

By INA News Desk
Apr 19, 2025 - 14:45
99 Views
Hardoi News: टोल प्लाजा पर जबरन गाड़ी में बिठाया, फिर गाली-गलौज व मारपीट कर धमकी दी और ... पुलिस ने हिरासत में लिया। 

By INA News Hardoi.
बीते शुक्रवार जिले में एक टोल प्लाजा पर करीब 4 लोगों ने वहां काम कर रहे एक व्यक्ति को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और फिर गाली-गलौज व मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से उतार दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। शनिवार को प्रदीप कुमार पुत्र रामदास निवासी पकरिया थाना बघौली जनपद हरदोई द्वारा थाना सुरसा पर तहरीर दी कि बीते शुक्रवार की शाम को बल्लीपुर टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने का कार्य करते समय एक काले रंग की गाड़ी में बैठे चार लोग गिरीश, रामजी निवासीगण कन्नौज व 02 लोग नाम पता अज्ञात द्वारा वादी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया तथा गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से उतार दिया।

Also Read- Hardoi News: विश्व हिन्दू परिषद ने बंगाल की हिंसा को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन।

प्रदीप द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना सुरसा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरीश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बदलेपुरवा थाना कोतवाली शहर जनपद कन्नोज व प्रकाश में आये मन्सुख पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बदलेपुरवा थाना कोतवाली शहर जनपद कन्नोज व राजीव पुत्र रमेश निवासी सुभौवापुर थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को घटना में प्रयुक्त काले रंग की कार महिन्द्रा बोलेरो नियो (UP74AN2894) सहित गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow