Viral News: विदेशी लड़की की हिंदी पढ़ने में निकल गई हवा, वायरल हुआ वीडियो। 

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक महिला अपनी कार के अंदर बैठी हुई....

Apr 17, 2025 - 10:48
47 Views
Viral News: विदेशी लड़की की हिंदी पढ़ने में निकल गई हवा, वायरल हुआ वीडियो। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी लड़की हिंदी को पढ़ने की कोशिश करती है लेकिन उसको पढ़ने में उसकी हवा निकल जाती है।

  • विदेशी लोगों के लिए हिंदी पढ़ना आसान नहीं

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। देश के कई राज्यों में हिंदी अच्छी खासी बोली जाती है और लोगों को हिंदी काफी पसंद आती है तो वहीं कुछ राज्य ऐसी भी है जहां थोड़ी बहुत लोग हिंदी बोल पाते हैं और समझ पाते हैं। लेकिन अगर अंग्रेजी की बात की जाए तो हिंदुस्तान में बहुत कम ही लोग होंगे जो अंग्रेजी को अच्छे से बोल पाते हो और अच्छे से समझ पाए। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर कोई विदेशी हिंदी को पढ़ना चाहे तो किस तरीके से पढ़ सकता है।

इसका जीता जागता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक महिला अपनी कार के अंदर बैठी हुई है। वहीं पास में एक दीवार पर 5G नेटवर्क के लिए एक सिम ने प्रचार किया हुआ है। वहां एक लाइन भी लिखी हुई है जिसे वो विदेशी महिला पढ़ने की कोशिश कर रही है। जिस तरह कोई बच्चा किसी शब्द के हर अक्षर को बोल-बोलकर उसे जोड़ता है और फिर समझता है कि वहां पर क्या लिखा हुआ है, उसी तरह वो महिला भी हिंदी शब्द को पढ़ रही है। लेकिन हिंदी पढ़ने में लड़की की अच्छे से हवा निकलती हुई भी दिखाई देती है।

Also Read- Viral News: Reel बनाने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठी युवती, गंगा में चिल्लाई मम्मी…मम्मी…! और चली गयी जान

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @JATtilok_ नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'बड़ा सुकून मिला ये जानकर कि जैसे हम अंग्रेजी पढ़ते हैं, वैसे ही अंग्रेज हिंदी पढ़ते हैं।' वही वायरल हो रहे वीडियो को 5 लाख़ 40 हजार हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 5.5 हजार लोगों ने इस वीडियो पर लाइक किए हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा सारे गोरे लोग अंग्रेज नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा वाह दीदी वाह। तीसरे यूजर ने लिखा और नहीं तो क्या, इन्हीं कौन सी हिंदी आती है। चौथे ने लिखा गोरो का काम नहीं हिंदी पढ़ना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow