Viral News: Reel बनाने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठी युवती, गंगा में चिल्लाई मम्मी…मम्मी…! और चली गयी जान

महिला ने बिना किसी सुरक्षा उपाय के नदी में उतरकर रील बनाना शुरू किया। उस समय अचानक महिला का पैर फिसला और वह नदी की तेज धारा में बह गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे ...

Apr 17, 2025 - 00:45
 0  66
Viral News: Reel बनाने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठी युवती, गंगा में चिल्लाई मम्मी…मम्मी…! और चली गयी जान

Viral Reel.

उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 14 अप्रैल की इस घटना में एक महिला फोटो या रील बनाते समय गंगा नदी में बह गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला कैमरे की ओर देखते हुए धीरे-धीरे नदी की तरफ बढ़ रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसलता है और वह गंगा के तेज बहाव में समा जाती है। उक्त महिला के पानी में गिरने के बाद वीडियो बना रहे उसके बेटे-बेटी ने भी मम्मी…मम्मी…जैसी आवाज लगाई। हालांकि इससे पहले कि आस-पास मौजूद कोई कुछ समझ पाता, वह पानी की धारा में बह गई। इसके बाद तत्काल संबंधित प्रशासन को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालाँकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महिला मिल गई है या नहीं। घटना उत्तराखंड में उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट की है। अपने परिवार के साथ यहां घूमने आई नेपाल मूल की महिला भागीरथी नदी में रील बनाने के चक्कर में बह गई। यह घटना कल यानी सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। रील बनाते-बनाते महिला ने रियल लाइफ को ही खो दिया। गंगा घाट किनारे महिला रील बना रही थी।

पानी काफी ठंडा था और बहाव बहुत तेज। महिला ने बिना किसी सुरक्षा उपाय के नदी में उतरकर रील बनाना शुरू किया। उस समय अचानक महिला का पैर फिसला और वह नदी की तेज धारा में बह गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। महिला की छोटी बच्ची घाट पर ही खड़े होकर "मम्मी-मम्मी" चिल्लाती रही लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया। हालांकि रेस्क्यू टीम द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया है।

लोगों ने कहा कि रील बनाने की चाह में कई बार लोग अपनी खुद को भी जोखिम में डाल देते हैं। उन्हें परवाह नहीं होती है जहां वो खड़े हैं वहां उन्हें अपनी सेफ्टी की क्या प्रायरोरिटी लेनी है। वैसे ही नदी के घाट के किनारे खड़े होने की ये जरूर ख्याल रखना चाहिए कि नदी का बहाव कैसा है। कई ऐसे ही हादसे का वीडियो वायरल होता है। पुलिस के अनुसार, विशेषता (पत्नी पूर्णा उम्र 35 वर्ष निवासी काठमांडू नेपाल) सोमवार शाम को अपनी बेटी के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंची थी। वहां पर अपनी बेटी के साथ गंगा आचमन के बाद उसने मोबाइल अपनी बेटी को दिया और खुद नदी के बीच में चली गई। फिर उसने अपनी बेटी से वीडियो बनाने के लिए कहा।

Also Click: Aligarh News: चर्चित सास-दामाद पुलिस हिरासत में, आज बेटी की होनी थी शादी, पुलिस पूछताछ में सास ने बताई पूरी 'प्रेम- कहानी'

पत्थर के ऊपर जाने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वो सीधे नदी के तेज बहाव में बहने के बाद जोशियाड़ा झील में बह गई। पिछले तीन दिन से महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी तब लगी, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बताया जा रहा है कि महिला को रील बनाने के चक्कर में नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो नदी के तेज बहाव में बह गई।वहीं महिला की खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है, लेकिन पुलिस व गोताखोरों की टीम को सफलता नहीं मिल पाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow