सम्भल में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार। 

Sambhal: सम्भल पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार ...

By INA News Desk
Aug 11, 2025 - 15:12
402 Views
सम्भल में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार। 
सम्भल में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार। 

उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal: सम्भल पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फारूक मलिक पुत्र सरवर अली निवासी मोहम्मदपुर टांडा, थाना कोतवाली सम्भल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 7 मई 2025 को वादी भारत सिंह ने थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने उनके साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगे और फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। इस मामले में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्भल के निर्देशन में सीओ (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सम्भल की टीम ने 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मोहम्मदपुर टांडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। बाद में उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य कूट रचित दस्तावेज तैयार कर देता था।

आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, कांस्टेबल राजपूत एवं कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल थे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी नौकरी के नाम पर धनराशि देने से पहले संबंधित विभाग से पुष्टि अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Also Read- सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर, व्यापारी नहीं भूले शोषण और गुंडा टैक्स - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement