Uttarakhand News: नि:शुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई। 

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ....

Jan 3, 2025 - 20:09
51 Views
Uttarakhand News: नि:शुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई। 
रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत गाइडलाइंस समुदाय आधारित आउटरीच ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर स्क्रीनिंग,योग,स्वास्थ्य वार्ता, लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन एवं निशुल्क होम्योपैथिक औषधि शिविर पंचायत घर ग्राम खमरिया बाजपुर मे आयोजित किया गया।

Also Read- Uttarakhand News: एन एस एस युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भरता है।

शिविर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल, फार्मासिस्ट वतन कुमार  द्वारा स्वास्थ्य एव पोषण सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया गया।साथ ही होम्योपैथिक औषधियो का निशुल्क वितरण किया गया ,योग अनुदेशक शहनाज एव कुलदीप सिंह द्वारा योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जिसमे 45 बच्चो ने प्रतिभाग किया। साथ ही 26 ग्रामीणो की निशुल्क ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर की जांच की गई शिविर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मिशन कार्य करती कुमारी संजना एवं आशा कार्यकर्ती कुलविंदर कौर क्षेत्र खमरिया द्वारा जनसंपर्क एव प्रचार प्रसार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow