हरदोई एक्शन: विकास कार्यों में देरी पर गिरी गाज, सुभाष चंद्र से बीडीओ का प्रभार छिना

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन को टड़ियावां ब्लॉक में बीडीओ के प्रभार के रूप जिम्मेदारी दी है। बुधवार एक जनवरी 2025 को भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर प्रभार ग्रहण कर लिया है। यहाँ का का...

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 21:24
150 Views
हरदोई एक्शन: विकास कार्यों में देरी पर गिरी गाज, सुभाष चंद्र से बीडीओ का प्रभार छिना

By INA News Hardoi.

टड़ियावां: विकास कार्यों में देरी के चलते बीडीओ पद का प्रभार संभाल रहे जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र पर गाज गिरी है, डीएम के आदेश पर उनसे यह जिम्मेदारी छिन गयी है। इसके बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन को टड़ियावां ब्लॉक में बीडीओ के प्रभार के रूप जिम्मेदारी दी है।

Also Read: देवबंद: पाठशाला खोल किया नववर्ष का स्वागत, शिक्षित बनाने का लिया संकल्प

बुधवार एक जनवरी 2025 को भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर प्रभार ग्रहण कर लिया है। यहाँ का कार्यभार सँभालते हुए बीडीओ इंद्रसेन ने कहा कि ग्राम पंचायतो में विकास कार्यों को गति देकर प्राथमिकता से सारे कार्यों को पूरा करवाया जायेगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जायेगा और जनहित में कार्य किये जाएंगे। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की धीमी गति को तेज करवाया जायेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow