Uttarakhand News: कांग्रेस से गित्ते भाजपा से गौरव होगें चेहरा असंतुष्टों को मनाने का दौर शुरू। 

नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे नि. चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ पर विश्वास जताया है, तो भाजपा ने वरिष्ठ भाजपाईयों....

Dec 28, 2024 - 16:12
37 Views
Uttarakhand News: कांग्रेस से गित्ते भाजपा से गौरव होगें चेहरा असंतुष्टों को मनाने का दौर शुरू। 

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे नि. चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ पर विश्वास जताया है, तो भाजपा ने वरिष्ठ भाजपाईयों को दरकिनार कर युवा चेहरे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा को चुनावी दंगल में उतारा है। दोनों ही पार्टियों में बगावती सुर भी निकल रहे हैं। दोनों पार्टियों का हाईकमान डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। अपने विकास कार्यों की बदौलत नगरवासियों के दिलो दिमाग पर छाये नि. चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ के सामने भाजपा ने एकदम नये चेहरे को उतारकर उन्हें वाॅकओवर दे दिया है।

Also Read- Uttarakhand News: नामधारी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारम्भ।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने स्वयं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का कार्य किया है। गित्ते की लोकप्रियता के सामने भाजपा प्रत्याशी का कद बेहद बौना है। गित्ते जहाँ नगर के प्रत्येक घर के चूल्हे तक अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा को जनता के बीच जाने से पहले अपनों से ही निपटने में काफी पसीना बहाना होगा। भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा ही भाजपा प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाकर पार्टी हाईकमान से पुनर्विचार करते हुए पार्टी प्रत्याशी बदलने की माँग की जा रही हैं। ऊँट किस करवट बैठेगा, यह भविष्य के गर्भ में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow