Gonda : लोहंगपुर में पंचायत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप, लेखपाल और प्रधान पर संदेह

शिकायत में कहा गया है कि ग्राम लोहंगपुर की मतदाता सूची में 50 से अधिक आधार कार्ड में अवैध संशोधन किया गया। आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेरफेर कर पात्रता दिखाई गई और इसी आ

Jan 7, 2026 - 23:39
 0  21
Gonda : लोहंगपुर में पंचायत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप, लेखपाल और प्रधान पर संदेह
Gonda : लोहंगपुर में पंचायत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप, लेखपाल और प्रधान पर संदेह

गोंडा जिले के परसपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोहंगपुर की पंचायत मतदाता सूची में व्यापक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार मिश्रा ने निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी है कि फर्जी आधार कार्ड के जरिए सैकड़ों अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम लोहंगपुर की मतदाता सूची में 50 से अधिक आधार कार्ड में अवैध संशोधन किया गया। आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेरफेर कर पात्रता दिखाई गई और इसी आधार पर फर्जी नाम शामिल कर दिए गए। प्रमोद कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध है और वे प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और फर्जी तरीके से जोड़े गए नामों को मतदाता सूची से हटाया जाए। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। निर्वाचन अधिकारी स्तर से शिकायत पर संज्ञान लिया जा रहा है और जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow