Gonda : चार बच्चों के साथ महिला लापता, 11 दिन बाद भी सुराग लगाने में पुलिस नाकाम
जानकारी के अनुसार, पवन कुमार जब मजदूरी करने के लिए बाजार गया था, तभी उसकी पत्नी गुड़िया अपने चार बच्चों अतुल (9), अभिषेक (8), विवेक (ढाई वर्ष) और लक्ष्मी (6) को लेकर घर से कहीं चली गई। शाम को जब पति घर लौटा, तो
गोंडा के कर्नलगंज क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण पूरे बैजू पुरवा गांव से एक महिला अपने चार छोटे बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनका पता लगाने में असफल रही है। इस मामले में परिवार काफी परेशान है और पीड़िता के पति न्याय के लिए लगातार थाने की दौड़ लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पवन कुमार जब मजदूरी करने के लिए बाजार गया था, तभी उसकी पत्नी गुड़िया अपने चार बच्चों अतुल (9), अभिषेक (8), विवेक (ढाई वर्ष) और लक्ष्मी (6) को लेकर घर से कहीं चली गई। शाम को जब पति घर लौटा, तो पूरा परिवार गायब मिला। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पीड़ित ने कर्नलगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अक्षय कुमार मिश्रा को सौंपी है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि मामले में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है, फिर भी मासूम बच्चों और महिला का कोई पता न चलने से परिवार में गहरा डर और दुख बना हुआ है।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









