Gorakhpur News : गोरखनाथ मंदिर में CM ने अधिकारियों के साथ बैठक की, कहा- जल्द से जल्द पूर्ण हों आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्य

बैठक में CM ने बाढ़ बचाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने तटबंधों पर हो रहे कार्यों के बारे में पूछा। बताया गया कि 38 कार्यों में से 24 पूरे कर लि...

Jun 17, 2025 - 22:45
 0  41
Gorakhpur News : गोरखनाथ मंदिर में CM ने अधिकारियों के साथ बैठक की, कहा- जल्द से जल्द पूर्ण हों आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्य
Photo: Social Media

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण स्थल पर हो सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

By INA News Gorakhpur.

गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण से जुड़े सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो जाने चाहिए। समय से काम पूरा न होने की अब तक की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें निर्माण से जुड़ी ऐसी फर्मों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

CM योगी मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और हाल के दिनों में लोकार्पण को प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों की गहन समीक्षा की। CM ने 30 जून को आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो। इसके लिए उन्होंने अफसरों को सतत पर्यवेक्षण के निर्देश दिए।

Also Click : Lucknow News : UP की 403 विधानसभाओं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारी, त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

बैठक के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने 20 जून को प्रस्तावित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी को लेकर भी जानकारी ली। कहा कि जनसभा स्थल पर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए पर्याप्त होर्डिंग बैनर लगाए जाएं। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारी के बारे में भी जानकारी ली। CM ने उन्होंने कहा कि कार्यक्रम भव्य होना चाहिए।

  • ठेले-खोमचे वालों का हो सत्यापन, सड़क किनारे न बसने पाए नई झुग्गी

बैठक के दौरान CM ने कहा कि सड़कों पर जाम की स्थिति न होने पाए। सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खोमचे वालों का भी सत्यापन कराया जाए। बहुत से नए लोग आते रहते हैं। सड़कों के किनारे नई झुग्गी बस्ती न बसने पाए, इस पर लगातार नजर रखें। 

  • बाढ़ बचाव की तैयारियों की ली जानकारी

बैठक में CM ने बाढ़ बचाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने तटबंधों पर हो रहे कार्यों के बारे में पूछा। बताया गया कि 38 कार्यों में से 24 पूरे कर लिए गए हैं और शेष भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। गोड़धोइया नाला की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जहां नाला कच्चा हो, वहां भी पानी निकलने का मार्ग बनाया जाए। जिससे पानी न रुकने पाए। नगर निगम से उन्होंने जलभराव रोकने को लेकर किए गए कार्यों के बारे में पूछा।

  • साफ-सफाई की हो बेहतर व्यवस्था

CM योगी ने कहा कि साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहे। उन्होंने नगर निगम एवं जीडीए को इस बात के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। नियमित रूप से साफ-सफाई जरूर की जाए। CM ने गीडा, जीडीए व नगर निगम की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विरासत गलियारा की प्रगति भी पूछी।

  • समय से पूरे हों सभी विकास कार्य

लगभग सवा घंटे चली इस बैठक में CM ने सभी विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य समय से पूरे किए जाएं। CM योगी ने वन विभाग के अधिकारियों से चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जानवरों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ रही है। जल्द ही चिड़ियाघर को खोलने पर विचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow