Gorakhpur News: अधिक सुदृढ़ होगा CM सिटी का वेस्ट मैनेजमेंट का सिस्टम, 9.89 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (GTS)
नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के अंतर्गत नगर निगम के इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण पर कुल 9.89 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी क्षमता प्रतिदिन 200 टन कूड़ा निस्तारित...
सार-
- मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ करेंगे GTS चरगांवा का लोकार्पण
- GTS पर ही अलग-अलग कर दिया जाएगा सूखा और गीला कचरा
- कैप्सूल के रूप मे कम्प्रेस्ड कचरा जाएगा सुथनी स्थित NTPC के प्लांट
By INA News Gorakhpur.
गोरखपुर: कचरा प्रबंधन के लिए मॉडल सिटी के रूप में विकसित हो रहे गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (GTS) का लोकार्पण करेंगे। यहां प्रोसेस होने वाला कचरा सहजनवा के सुथनी में NTPC के प्लांट भेजा जाएगा और NTPC इस कचरे से चारकोल बनाकर ऊर्जा उत्पादन में मजबूत बनेगा।
नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के अंतर्गत नगर निगम के इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण पर कुल 9.89 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी क्षमता प्रतिदिन 200 टन कूड़ा निस्तारित करने की है। इस GTS में महानगर के 40 वार्डों का कूड़ा निस्तारित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।
Also Click: Sitapur News: पूर्ति निरीक्षक मिश्रित द्वारा कांटो का कराया गया प्रमाणीकरण
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक नगर निगम की डोर टू डोर वाहनों द्वारा कूड़ा एकत्र कर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। यहां सूखा और गीला कचरा अलग अलग कर कम्प्रेसर में कंपैक्ट कर कैप्सूल रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। कैप्सूल के रूप में कम्प्रेस्ड कूड़ा सुथनी (सहजनवा) में बने नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) के प्लांट पर भेज दिया जाएगा।
इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी के रूप में आकार ले रहे सुथनी में NTPC ने कूड़े से चारकोल बनाने का प्लांट लगाया है। गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के क्रियाशील हो जाने से खुले में कूड़े से मुक्ति मिलेगी। यहां कम्प्रेस्ड हुआ कूड़ा एक पूर्णतः बंद कैप्सूल के माध्यम से NTPC के प्लांट में भेजा जाएगा, लिहाजा इसके ट्रांसपोर्टेशन में वायु प्रदूषण भी नहीं होगा।
What's Your Reaction?











