Lucknow News : प्रियदर्शिनी योजना स्थित सोपान इन्क्लेव अपार्टमेंट आर0डब्ल्यू0ए को हैण्डओवर
मंगलवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी अन्य अधिकारियों व अभियंताओं के साथ सोपान इन्क्लेव फेज-1 में पहुंचे, जहां नव गठित आर0ड...
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की उपस्थिति में आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों ने साइन किया हैंडओवर पत्र
By INA News Lucknow.
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने प्रियदर्शिनी योजना स्थित सोपान इन्क्लेव अपार्टमेंट फेज-1 नव गठित रेजीडेंट वेलफयर एसोसिएशन को हैंडओवर कर दिया प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की उपस्थिति में मंगलवार को आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों ने हैंडओवर पत्र साइन किया।
एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना में सोपान इन्क्लेव फेज-1 का निर्माण वर्ष 2018 में पूर्ण हुआ था। लगभग 12,627 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस अपार्टमेंट में 02 बीएचके एवं 03 बीएचके के कुल 244 फ्लैट हैं। निर्माण पूर्ण होने से लेकर अब तक अपार्टमेंट में अनुरक्षण का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था। जिसके सम्बंध में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर आर0डब्ल्यू0ए के पक्ष में करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटियों के मध्य चुनाव कराकर सोपान इन्क्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया।
मंगलवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व अपर सचिव सी०पी० त्रिपाठी अन्य अधिकारियों व अभियंताओं के साथ सोपान इन्क्लेव फेज-1 में पहुंचे, जहां नव गठित आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी बैठक में आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों द्वारा हैंडओवर लेने के सम्बंध में सहमति प्रदान की गयी। इस क्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष रोहिणी जयसवाल व सचिव स्वस्ति अग्रवाल ने पत्र पर हस्ताक्षर करके हैंडओवर प्राप्त किया।
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आर0डब्ल्यू0ए द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर लेने से सोसाइटी में रहने वाले समस्त आवंटियों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटी वहां की समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके समझते हैं। ऐसे में अनुरक्षण कार्य आवंटियों द्वारा चुनी गयी समिति द्वारा किये जाने से समस्याओं का तुरंत व प्रभावशाली तरीके से निराकरण होगा।
What's Your Reaction?











