Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी (Yogi) ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए जरूरी निर्देश, कहा- विश्व योग दिवस मनाने की करें व्यापक तैयारी

CM योगी (Yogi) गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहा...

Jun 5, 2025 - 22:47
59 Views
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी (Yogi) ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए जरूरी निर्देश, कहा- विश्व योग दिवस मनाने की करें व्यापक तैयारी

सार-

  • बकरीद पर कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही हो, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहे रोक
  • पर्व-त्योहारों पर नई परंपरा की अनुमति नहीं : CM योगी (Yogi)

By INA News Gorakhpur.

गोरखपुर : CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने कहा है कि विश्व योग दिवस (21 जून) के 11वें संस्करण को वृहद रूप में मनाने की व्यापक तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। जिले में मुख्य कार्यक्रम के लिए बड़े और बेहतरीन स्थल को जल्द से जल्द चिन्हित कर लिया जाए। 

CM योगी (Yogi) गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहार और प्रस्तावित आयोजनों की समीक्षा की और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहभागिता होगी, का सीधा प्रसारण सभी प्रमुख स्थलों पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। योग दिवस से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

CM ने बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि 7 जून को बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। बकरीद पर कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही होनी चाहिए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहे रोक को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

त्योहार पर साफ सफाई की दुरुस्त व्यवस्था के साथ ही कुर्बानी के बाद अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था रहे। CM ने निर्देश दिए कि नमाज परंपरागत स्थलों पर ही हो। सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की अनुमति न हो। उन्होंने कहा कि हर पर्व-त्योहार पर आस्था का सम्मान हो लेकिन नई परंपरा की अनुमति नही मिलनी चाहिए।

Also Click: Lucknow News: 'लैब से लैंड' तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद, विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025

विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए CM योगी (Yogi) ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी परियोजनाएं तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। बरसात शुरू होने पर कुछ निर्माण प्रभावित होने लगते हैं इसलिए यहां मानसून की दस्तक से पहले काम में और तेजी लाने की जरूरत है। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेने के बाद CM ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए।

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है। समय रहते सभी नालों की मुकम्मल सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ CM योगी (Yogi) ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो। 

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए CM योगी (Yogi) ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम थमना नहीं चाहिए। हर छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। बैठक में एडीजी जोन डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चिनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर, नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल, सीईओ गीडा अनुज मलिक, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव, उप निदेशक पर्यटन रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

  • जल्द से जल्द पूरा हो आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य

गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की अद्यतन स्थिति पूछी। उन्हें बताया गया कि 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। सिर्फ फिनिशिंग से जुड़े कार्य बचे हैं और उन्हें भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इस पर CM योगी (Yogi) ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा लिए जाएं। CM शुक्रवार को आयुष विश्वविद्यालय का दौरा कर खुद निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow