Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने ....

Apr 23, 2025 - 17:47
31 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। लापरवाह व संदिग्ध निष्ठा वाली आशाओं की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाये। अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को प्रोत्साहित किया जाये। 100 शैय्या अस्पताल में प्रसव की संख्या बढ़ाई जाये।

जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को होने वाले भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। नियमित टीकाकरण की प्रगति बढ़ाई जाये। लोगों को टीकाकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। डिप्थीरिया के मामलों में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। पिछले तीन वर्षों के आकड़ों का विश्लेषण किया जाये।

Also Read- Hardoi News: 'स्कूल चलो अभियान' में शिक्षकों ने ली जमकर भागीदारी, बच्चों को प्रेरित करना रहा प्रमुख उद्देश्य ।

आयुष विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow