Deoband News: दारुल उलूम के आतंकी कनेक्शन की जांच कराए सरकार, भाजपा और बजरंग दल ने पाक आतंकियों से कनेक्शन के लगाए आरोप। 

पाकिस्तान के जमीयत उलमा-ए-इस्लाम के नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुमरो...

By INA News Desk
May 3, 2025 - 23:09
57 Views
Deoband News: दारुल उलूम के आतंकी कनेक्शन की जांच कराए सरकार, भाजपा और बजरंग दल ने पाक आतंकियों से कनेक्शन के लगाए आरोप। 

देवबंद। पाकिस्तान के जमीयत उलमा-ए-इस्लाम के नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुमरो ने बयान दिया कि यदि जरूरत पड़ी तो हम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़े होकर लड़ेंगे और हिंदुस्तान में घुसकर दारुल उलूम देवबंद में चाय-नाश्ता करेंगे। भाजपा और बजरंग दल ने दारुल उलूम के आतंकी कनेक्शन की जांच की मांग की है।

पाकिस्तानी नेता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने इसे गीदड़ भभकी बताया। कहा कि दारुल उलूम और पाकिस्तान के इस आतंकी का क्या रिश्ता है जो वह अपने बयान में दारुल उलूम का नाम ले रहा है। भारत सरकार चाहिए कि वह दारुल उलूम और पाकिस्तान के आतंकियों के बीच इन संभावित रिश्तों की जांच कराए। इसमें अगर कोई संबंध मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाए। विकास त्यागी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो के बयान के बाद दारुल उलूम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आना शक पैदा करता है।

Also Read- Ballia News: किसी के धर्म में किसी दुसरे को झांकने की इजाजत देना गलत है- रामाशंकर विद्यार्थी सपा सांसद

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सीबीआई जांच करानी चाहिए। क्योंकि जब कभी भी देश में कहीं आतंकी हमला हुआ है, तब तब आतंकवाद से देवबंद का नाम जुड़ा मिला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पाकिस्तानी आतंकी की एक वीडियो इसका प्रमाण है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow