Sambhal News: शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। 

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में तहसील  चंदौसी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस...

May 3, 2025 - 22:59
51 Views
Sambhal News: शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में तहसील  चंदौसी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस  का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में  मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सुना गया एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।  मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए जिससे  शिकायतकर्ता शिकायत पुनः  लेकर न आए।

Also Read- Ballia News: किसी के धर्म में किसी दुसरे को झांकने की इजाजत देना गलत है- रामाशंकर विद्यार्थी सपा सांसद

मुख्य विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अभियान चलाते हुए    फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। फैमिली आईडी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध ‌एवं मानक को पूर्ण नहीं कर रहे प्राइवेट  विद्यालयों को बंद कराना सुनिश्चित करें। 

तहसील चंदौसी में कुल 75  शिकायतें प्राप्त हुईं  जिनमे 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने  संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी  चंदौसी निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर शुभि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आलोक  सिद्धू,  तहसीलदार  चंदौसी धीरेन्द्र सिंह  सहित  समस्त संबंधित  जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow