Hardoi: कॉन्सेप्ट कार्स में नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ, सीओ ट्रैफिक अनुज मिश्रा ने किया लॉन्च

शहर के कॉन्सेप्ट कार्स शोरूम में नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक हरदोई

Jul 28, 2026 - 16:58
41 Views
Hardoi: कॉन्सेप्ट कार्स में नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ, सीओ ट्रैफिक अनुज मिश्रा ने किया लॉन्च
कॉन्सेप्ट कार्स में नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ, सीओ ट्रैफिक अनुज मिश्रा ने किया लॉन्च

हरदोई। शहर के कॉन्सेप्ट कार्स शोरूम में नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक हरदोई अनुज मिश्रा के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारियों, उद्योगपतियों, बैंक अधिकारियों, पत्रकारों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कॉन्सेप्ट कार्स के संस्थापक एवं डायरेक्टर सजीव अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्यवर्धन अग्रवाल, सीईओ यशवर्धन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल एवं समीर अग्रवाल सहित कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी मोहित अग्रवाल, केशव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकर्स, पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में ग्राहक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा आकर्षक डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस है। 14 लाख से अधिक ग्राहकों का विश्वास जीत चुकी यह कॉम्पैक्ट एसयूवी अब पहले से अधिक स्टाइलिश और फीचर-समृद्ध रूप में बाजार में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,39,852 रखी गई है। वाहन को भारत NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है। साथ ही इसमें अत्याधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और उच्च सुरक्षा मानकों का समावेश किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नई ब्रेज़ा का अवलोकन किया और इसके आधुनिक फीचर्स एवं सुरक्षा मानकों की सराहना करते हुए कॉन्सेप्ट कार्स को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में कॉन्सेप्ट कार्स परिवार ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Also Read- हरदोई: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्ट्रीट लाइट और नकदी बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow