UK News: गुरुद्वारा नानकसर में गुरमत समर कैंप प्रारंभ, एक माह तक चलेगा समर कैंप बच्चों को दी जाएगी गुरमत शिक्षा। 

गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला परिसर में स्थित बाबा कुंदन सिंह जी गुरुमत संगीत विद्यालय में गुरुमत  समर कैंप का शुभारंभ....

May 28, 2025 - 20:07
43 Views
UK News: गुरुद्वारा नानकसर में गुरमत समर कैंप प्रारंभ, एक माह तक चलेगा समर कैंप बच्चों को दी जाएगी गुरमत शिक्षा। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला परिसर में स्थित बाबा कुंदन सिंह जी गुरुमत संगीत विद्यालय में गुरुमत  समर कैंप का शुभारंभ आज बाबा प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाबा प्रताप सिंह जी ने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए गुरु मत ज्ञान बेहद जरूरी है जिससे सांसारिक बुराइयों व कुरीतियों से बचाया जा सकता है साथ ही समर कैंप के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक स्तर का विकास होता है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक माह के लिए गुरमत समर कैंप का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र भर के बच्चे भाग लेते हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक हरपाल सिंह खालसा जी के दिशा निर्देशन में गुरमत समर कैंप 28 मई से 27 जून तक चलेगा जिसमें 100 से भी अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। आज समर कैंप में शामिल होने वाले बच्चों को प्रारंभिक पठन-पाठन सामग्री व कैंप के संबंध में आवश्यक नियम बताने के साथ-साथ दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।

Also Read- UK News: टीम ने कच्ची अबैध शराब की 7 भट्टी तोड़ी 90 लीटर शराब जप्त की 11000 ली, लहन नष्ट किया।

इस मौके पर रागी भाई राजेंद्र सिंह, भाई अनमोल सिंह, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा,कृपाल सिंह, अनमोल सिंह, देवेंद्र सिंह, सुखमण कौर सर्वजीत कौर जसप्रीत कौर आदि उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow