Saharanpur: कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण: सिविल कोर्ट के स्टे को हाजी फज़लूर्रहमान ने बताया न्याय की जीत, संविधान पर जताया भरोसा

कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में माननीय सिविल न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश (स्टे) का पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता

Jul 25, 2026 - 15:21
44 Views
Saharanpur: कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण: सिविल कोर्ट के स्टे को हाजी फज़लूर्रहमान ने बताया न्याय की जीत, संविधान पर जताया भरोसा
कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण: सिविल कोर्ट के स्टे को हाजी फज़लूर्रहमान ने बताया न्याय की जीत, संविधान पर जताया भरोसा
  • कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में सिविल कोर्ट के स्टे को हाजी फज़लूर्रहमान ने बताया न्याय की जीत
  • मस्जिद कमेटी अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों का जताया आभार
  •  कहा संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा सौहार्द बनाए रखने की सभी नागरिकों से की अपील.

सहारनपुर: कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में माननीय सिविल न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश (स्टे) का पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने स्वागत करते हुए इसे न्यायपालिका पर जनता के विश्वास की जीत बताया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत न्यायपालिका है और उन्हें पूरा भरोसा है कि न्यायिक प्रक्रिया निष्पक्ष एवं संविधान के अनुरूप आगे बढ़ेगी - पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने इस अवसर पर मस्जिद कमेटी, मुकदमे की प्रभावी पैरवी करने वाले सभी अधिवक्ताओं तथा कानून के दायरे में रहकर मस्जिद के पक्ष में अपनी आवाज़ उठाने वाले सभी साथियों और शुभचिंतकों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया - उन्होंने कहा कि सभी के धैर्य, एकजुटता और कानून पर भरोसे का सकारात्मक परिणाम सामने आया है -उन्होंने कहा कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए सभी नागरिक संयम बनाए रखें और आपसी भाईचारे व सौहार्द की भावना को मजबूत करें -हमारी प्रतिबद्धता संविधान, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति है। उम्मीद है कि न्यायालय सभी तथ्यों पर निष्पक्षता से विचार करेगा और अंततः न्याय की विजय होगी -हाजी फज़लूर्रहमान ने एक बार फिर मस्जिद कमेटी, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों और दुआ करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि सत्य, धैर्य और कानून पर विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है

Also Read- जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन: महिला प्रदर्शनकारी की जान बचाते समय RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत का हाथ टूटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow