Hapur : कोटला मेवातियान में अवैध बूचड़खाना पकड़ा, 150 किलो भैंस का मांस जब्त, चार गिरफ्तार

मौके से करीब 150 किलो भैंस का मांस, कटे हुए अवशेष, खून से सने कपड़े और पशु काटने के औजार बरामद किए गए। पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमें कोटला

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 23:30
65 Views
Hapur : कोटला मेवातियान में अवैध बूचड़खाना पकड़ा, 150 किलो भैंस का मांस जब्त, चार गिरफ्तार
Hapur : कोटला मेवातियान में अवैध बूचड़खाना पकड़ा, 150 किलो भैंस का मांस जब्त, चार गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हापुड़ नगर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोटला मेवातियान इलाके के एक मकान में गुप्त खबर मिलने पर छापा मारा गया। वहां चल रहे गैरकानूनी बूचड़खाने का पता चला।

मौके से करीब 150 किलो भैंस का मांस, कटे हुए अवशेष, खून से सने कपड़े और पशु काटने के औजार बरामद किए गए। पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमें कोटला मेवातियान के फिरोज और आजाद, सिकंदर गेट का आबिद तथा आवास विकास का शाहरुख शामिल है। सभी आरोपी मकान के अंदर भैंस काटने और मांस सप्लाई करने की तैयारी में थे।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने उन्हें दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में अवैध कटान की शिकायतें लगातार आ रही थीं, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई थी। छापे में चाकू, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार भी मिले। सभी सामान जब्त कर लिया गया है।

आरोपियों पर संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े बाकी लोगों की तलाश जारी है और अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की। उनका कहना है कि ऐसे गैरकानूनी ठिकानों से आसपास गंदगी और बदबू फैलती थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं ऐसी गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement