हर घर तिरंगा अभियान-2025: द्वितीय चरण में हरदोई में भव्य तिरंगा मेला व प्रदर्शनी का आयोजन।

Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अन्तर्गत द्वितीय चरण में भव्य तिरंगा मेला एवं  स्थानीय स्तर पर समूहों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों...

By INA News Desk
Aug 11, 2025 - 18:55
49 Views
हर घर तिरंगा अभियान-2025: द्वितीय चरण में हरदोई में भव्य तिरंगा मेला व प्रदर्शनी का आयोजन।
हर घर तिरंगा अभियान-2025: द्वितीय चरण में हरदोई में भव्य तिरंगा मेला व प्रदर्शनी का आयोजन।

Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अन्तर्गत द्वितीय चरण में भव्य तिरंगा मेला एवं  स्थानीय स्तर पर समूहों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों द्वारा तैयार की गयी तिरंगा रंग थीम वाली वस्तुओं की भव्य ’’तिरंगा प्रदर्शनी’’ का आयोजन प्रतिष्ठित लॉन में किया गया। 

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रेमावती पीकेवर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के पूर्व जनपद में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों स्थानीय उत्पादों (ओ0डी0ओ0पी0) तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं (खाद्य सामग्री/परिधान/वस्त्र/सजावत की सामग्री आदि) की पर्दशनी का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत एक पेड़ मॉ नाम थीम के अन्तर्गत चन्दन का वृक्ष रोपा गया।

सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग के  जी0जी0आई0सी0 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं देश भक्ति गीत की संगीत मयी प्रस्तुति की गयी। तदोपरांत उ0प्रा0वि0 ककराली एवं बहर एवं जे0के0 पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियॉं दी गयीं। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग से मान्यता प्राप्त स्थानीय कालाकारों द्वारा भी भावपूण प्रस्तुतियॉं दी गयीं।

कार्यक्रम के अन्त में कारगिल युद्ध एवं गलवान संघर्ष में शामिल रहे जनपद के वीर सैनिकों का सम्मान अंग वस्त्र, फूल माला एवं स्मूृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न्न विद्यालयों में हुई प्रतियोंगिताओं के विजेता प्रतिभागिओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें राखा, पोस्टर मेंकिंग,रंगोली आदि प्रतियोंगिताओं शामिल थीं।

कार्य में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक,डी0.आर0डी0ए0 अशोक कुमार मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त, श्रम रोजगार, उपायुक्त,स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्यांधिकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

Also Read- जिलाधिकारी ने किया उर्वरक वितरण केंद्र बावन का औचक निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow