जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनीं 75 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 75 शिकायतें ....
Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए।
आज कुल 04 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान 236 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। जन सुनवाई के दौरान बिस्कुला के सर्वेश की पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया तथा दो बेटियों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। राम बक्श नाम के एक बुजुर्ग का वृद्धावस्था पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। राजरानी नाम के बुजुर्ग महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। एक किसान की तत्काल घरौनी दुरुस्तीकरण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को दिए।
Also Read- हर घर तिरंगा अभियान-2025: द्वितीय चरण में हरदोई में भव्य तिरंगा मेला व प्रदर्शनी का आयोजन।
What's Your Reaction?











