Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान: छात्राओं को दिलाया देशभक्ति का संदेश, ध्वज सम्मान व फ्लैग कोड की दी जानकारी

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया है, कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान

Aug 12, 2026 - 18:44
4 Views
Hardoi: हर घर तिरंगा अभियान: छात्राओं को दिलाया देशभक्ति का संदेश, ध्वज सम्मान व फ्लैग कोड की दी जानकारी

Hardoi: जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया है, कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हरदोई में देशभक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यकम में छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने उसे सही तरीके से फहराने और फ्लैग कोड आफ इंडिया का पालन करने के संबंध जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वाति श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना एवं आजादी के महत्व को समझना है। महिला कल्याण विभाग से प्रियंका पाण्डेय ने छात्राओं से अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का आवाहन किया। 

विद्यालय की छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम गीत गया गया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं महिला कल्याण विभाग से आकांक्षा तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और वंदे मातरम नारे के साथ  किया गया।

'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow