हरदोई: वन्देमातरम के 150 वर्ष- श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल के लगभग 1800 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम गीत

वंदे मातरम राष्ट्रीय चेतना का ऐसा गीत है जिसमें भारत भूमि को प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध और सामरिक वार्षिक रूप से उन्नत बनाने का संकल्प भाव समय है वंदे मातरम गीत अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम एवं समर्पण का स्वर संकल्प है जिसमें राष्ट्रीय एकता ...

By INA News Desk
Dec 21, 2024 - 23:09
54 Views
हरदोई: वन्देमातरम के 150 वर्ष- श्री डालसिंह मेमोरियल स्कूल के लगभग 1800 बच्चों ने एक साथ गाया वंदे मातरम गीत
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

रिपोर्ट: अम्बरीष कुमार सक्सेना

शनिवार का दिन श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों के लिए बहुत ही खास दिन साबित हुआ जब उनके बीच राष्ट्र सेविका समिति परिवार ने पहुंचकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन कराया। बच्चों ने सस्वर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।राष्ट्र आराधना के इस सामूहिक वंदे मातरम गायन अभियान में राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका मूवी मिश्रा ने कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा, स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति का उद्घोष बना राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष को समारोह पूर्वक मनाये जाने के लिए सामूहिक गायन कराई जा रहे हैं।

Also Read: हरदोई: नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का उपयोग, नाबालिगों से करा रहे मजदूरी, एक-दूजे पर जिम्मेदारी थोप रहे

वंदे मातरम राष्ट्रीय चेतना का ऐसा गीत है, जिसमें भारत भूमि को प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध और सामरिक वार्षिक रूप से उन्नत बनाने का संकल्प भाव समय है वंदे मातरम गीत अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम एवं समर्पण का स्वर संकल्प है जिसमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश समाहित है। इस मौके पर शनिवार का दिन होने के कारण श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी बच्चों के द्वारा भावपूर्ण किया गया।राष्ट्रीय चेतना के इस अनुष्ठान में विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह, लक्ष्मी देवी के अलावा शिक्षिकाएं अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, मंशा बाजपेई, सोनी तिवारी, आरती वर्मा, विनीता त्रिवेदी, निकिता वर्मा, ऐश्वर्या सिंह, सुहानी शुक्ला, कोमल यादव, शिक्षक राम प्रकाश पांडे, अशोक कुमार गुप्ता, उदय शुक्ला, अभिनव सिंह, अमन शुक्ला, संजय कुमार, संजय कुमार गुप्ता आदि सहित छात्र जिज्ञासा सिंह, वैष्णवी गुप्ता, आयुषी, प्रीति द्विवेदी, तरुशी, शिवांगी वर्मा के अलावा राष्ट्र सेविका समिति की जिला संपर्क प्रमुख सीमा मिश्रा नगर कार्यवाहिका निधि शुक्ला, रश्मि गुप्ता आदि सहित लगभग 1800 बच्चों ने एक साथ सामूहिक राष्ट्रगान किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement