हरदोई: नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का उपयोग, नाबालिगों से करा रहे मजदूरी, एक-दूजे पर जिम्मेदारी थोप रहे

लाखों की लागत से बनाई जा रही नाली में एक तरफ जहां पुरानी ईंटे लगाई जा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ घटिया से घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। ताकि यह नाली ज्यादा दिनों तक टिक न सके। इतना ही नहीं, मजदूरी के नाम पर नाबालिगों से काम कराया ...

By INA News Desk
Dec 21, 2024 - 23:03
70 Views
हरदोई: नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का उपयोग, नाबालिगों से करा रहे मजदूरी, एक-दूजे पर जिम्मेदारी थोप रहे

By INA News Hardoi.

टड़ियावां: जिले में विकास कार्यों को लेकर धांधली आखिर किस कदर की जाती है, इसका ताजा मामला एक गांव में नाली निर्माण को लेकर सामने आया है। यहां नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का उपयोग किया जा रहा है।निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है तो वहीं मजदूरों के नाम पर यहां नाबालिगों से काम कराया जा रहा है।इस बावत जब जिम्मेदारों से बात कर हकीकत जानने की कोशिश की गई तो वे एक-दूजे पर जिम्मेदारी थोपते नजर आए।मामला टड़ियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत भौंताकमालपुर का है। यहां नाली निर्माण कार्य में धांधली ही धांधली की जा रही है। जिससे 'विकास' का पहिया 'अंधियारे भविष्य के गर्त' में धंसता हुआ नजर आ रहा है।लाखों की लागत से बनाई जा रही नाली में एक तरफ जहां पुरानी ईंटे लगाई जा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ घटिया से घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। ताकि यह नाली ज्यादा दिनों तक टिक न सके।इतना ही नहीं, मजदूरी के नाम पर नाबालिगों से काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों मिथिलेश, अंशुमा, राजेश, महेंद्र, आशीष, गुड्डू, रामजीवन, आदि ने बताया कि मानकविहीन तरीके से खराब सामग्री व पुरानी ईंटें लगाकर नाली का निर्माण कराया जा रहा है।इस बात को लेकर उन्होंने जब टोकना चाहा तो किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और नतीजन काम जस का तस चालू है। 

क्या कहते हैं जिम्मेदार...

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया, मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य हो रहा है। इसकी देखरेख ब्लॉक प्रमुख के सहयोग से ठेकेदार राहुल सिंह के द्वारा हो रहा है। अगर गलत तरीके से कार्य हो रहा है, मै मौके पर जाकर देखता हूं।

उपरोक्त मामले पर ग्राम सचिव ने बताया, यह कार्य प्रधान की देखरेख में हो रहा है। नाली निर्माण कार्य केंद्रीय वित्त से होता है। अगर कहीं पर पुराना मटेरियल है तो उसको एस्टीमेट में एरजेस्ट करते हैं। अगर नाबालिगों से काम कराया जा रहा है मै मौके पर जाकर देखता हूं, मामले पर प्रधान से भी बात करता हूं।

मामले पर खंड विकास अधिकारी टड़ियावां ने बताया, जानकारी संज्ञान में आई हैं हम तत्काल मौके पर पहुंचकर देखता हूं अगर गलत तरीके से कार्य कराया जा रहा है तो कार्रवाई करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow