Hardoi : लायंस पब्लिक स्कूल में गैस रिसाव से 16 छात्र बीमार, जिलाधिकारी ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

सूचना मिलते ही संयुक्त मजिस्ट्रेट और सीओ संडीला ने स्कूल पहुंचकर प्रभावित छात्रों को आरबी अस्पताल भेजा। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशो

Nov 20, 2025 - 22:39
22 Views
Hardoi : लायंस पब्लिक स्कूल में गैस रिसाव से 16 छात्र बीमार, जिलाधिकारी ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश
Hardoi : लायंस पब्लिक स्कूल में गैस रिसाव से 16 छात्र बीमार, जिलाधिकारी ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

हरदोई। तहसील संडीला के लायंस पब्लिक स्कूल में सुबह करीब दस बजे गैस रिसाव का संदेह होने पर 16 छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों को खांसी, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ हुई। चार छात्र बेहोश हो गए। शुरुआत में इसे लैब से रिसाव माना गया, लेकिन जांच में संदेह हुआ कि किसी छात्र ने शौचालय में मिर्च स्प्रे छिड़का हो।सूचना मिलते ही संयुक्त मजिस्ट्रेट और सीओ संडीला ने स्कूल पहुंचकर प्रभावित छात्रों को आरबी अस्पताल भेजा। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्कूल और अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने छात्रों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बीमार बच्चों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। 15 छात्र स्थिर हैं, जबकि एक लड़की को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया।पुलिस, जिला प्रशासन और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। स्कूल की सुरक्षा पर व्यापक ऑडिट होगा। इस मौके पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने की तीन जिलों की पुलिस समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow