Hardoi News: तत्योरा में नाला खुदाई कार्य का डीएम राहुल पांडेय ने किया निरीक्षण, जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश

1250 मीटर लंबे नाले का पैदल चलकर लिया जायजा, सफाई और उचित ढलान सुनिश्चित करने पर दिया जोर

By INA News Desk
Oct 12, 2026 - 15:49
6 Views
Hardoi News: तत्योरा में नाला खुदाई कार्य का डीएम राहुल पांडेय ने किया निरीक्षण, जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश

हरदोई। जिले के विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत तत्योरा में वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे नाला खुदाई कार्य का जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले की उपयोगिता परखी और मौके पर काम कर रहे श्रमिकों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने नाले को जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए उपयोगी बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम पंचायत तत्योरा में बावन रोड पुलिया से हरदोई बाईपास तक नाला खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। इसकी लंबाई 1250 मीटर है और परियोजना की लागत 9,76,171 रुपये बताई गई है। विशेष रोजगार अभियान दिवस के तहत कराए जा रहे इस कार्य में श्रमिक मौके पर काम करते मिले।

पैदल चलकर नाले की उपयोगिता परखी

जिलाधिकारी ने नाले की वास्तविक उपयोगिता का आकलन करने के लिए पैदल चलकर पूरे नाले का निरीक्षण किया। यह नाला हरदोई बाईपास को पार करते हुए विकास खंड सुरसा की ग्राम पंचायत हरदोई देहात के बड़े नाले से जुड़ता है। निरीक्षण के दौरान जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नाले की सफाई और उचित ढलान की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सफाई और ढलान ठीक रखने के निर्देश

डीएम राहुल पांडेय ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले की पूरी लंबाई में सफाई कराई जाए। इसके साथ ही जिस बड़े नाले से इसे जोड़ा गया है, उसकी भी समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नाले का ढलान सही होना जरूरी है, ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। जिलाधिकारी ने कार्य शुरू होने से पहले और पूरा होने के बाद के फोटोग्राफ सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य पूरा होने के बाद दोबारा निरीक्षण कर उसकी स्थिति और उपयोगिता का जायजा लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष सिंह, खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. रामप्रकाश, अवर अभियंता लघु सिंचाई प्रदीप पाराशर, ग्राम पंचायत अधिकारी शत्रोहन सिंह, तकनीकी सहायक अवधेश शरण और प्रशासक मुनीर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- हरदोई पुलिस का एक्शन: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow