Hardoi News: हरदोई में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, महिला सम्मान और न्याय का मुद्दा उठाया

अलका गुप्ता के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए मौन संरक्षण के आरोप

By INA News Desk
Oct 12, 2026 - 16:00
6 Views
Hardoi News: हरदोई में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, महिला सम्मान और न्याय का मुद्दा उठाया

हरदोई। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने हरदोई में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस मुख्यालय के सामने महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर मामले में कथित चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिलाओं के सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

  • बेटियों के सम्मान पर समझौता नहीं: अलका गुप्ता

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा कि बेटियों के सम्मान और न्याय के सवाल पर कभी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में जवाबदेही जरूरी है और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

  • बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद

प्रदर्शन के दौरान कीर्ति सिंह, अनुराधा मिश्रा, सुमन सिंह, मधुबाला गुप्ता, नीतू चंद्रा, कविता टंडन, शोभना सिंह, हर्षिता बघेल, अदिति कुशवाहा, दीपा विश्वास, ममता सिंह, निधि सिंह, रीना गुप्ता और मुस्कान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। भाजपा महिला मोर्चा ने इस प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

Also Read- हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow