Hardoi : त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धर्मगुरुओं की गोष्ठी आयोजित

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और समाज में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग किया जा

Sep 25, 2025 - 21:27
41 Views
Hardoi : त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धर्मगुरुओं की गोष्ठी आयोजित
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धर्मगुरुओं की गोष्ठी आयोजित

संडीला/हरदोई। संडीला क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धर्मगुरुओं की एक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की गई ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे।क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और समाज में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि अराजक तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक संडीला विद्या सागर पाल ने जानकारी दी कि त्योहारों पर आमजन को सुरक्षा का पूरा एहसास दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद रहेगा।

Also Click : Sambhal : एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow