Hardoi : गल्ला मंडी में 55 हजार की जेब काटने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 19 मुकदमों हैं दर्ज
पीड़ित धनवीर पुत्र देशराज निवासी ग्राम चौधरीपुर थाना सवायजपुर ने पुलिस को बताया कि वह गल्ला मंडी में धान बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जे
हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने गल्ला मंडी से 55 हजार रुपये की जेबकटाई करने वाले शातिर चोरी आरोपी को महज कुछ घंटों में 42,500 रुपये नकद और कट्टर ब्लेड सहित गिरफ्तार कर लिया। बाकी रकम खर्च करने की बात आरोपी ने कबूल की।
पीड़ित धनवीर पुत्र देशराज निवासी ग्राम चौधरीपुर थाना सवायजपुर ने पुलिस को बताया कि वह गल्ला मंडी में धान बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 55 हजार रुपये निकाल लिए। इस पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज हुआ और जांच शुरू की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन पुत्र राम निवासी मौजा ओमपुरी मजरा नानकगंज झाला थाना कोतवाली देहात को पकड़ लिया। उसके पास से 42,500 रुपये नकद और एक ब्लेड बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
विपिन जिले का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थ, शराब तस्करी, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और दहेज प्रताड़ना सहित कुल 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह और कांस्टेबल चंद्रेश शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर पंजाबी बाग में फायरिंग की घटना, सीसीटीवी में तीन युवकों का हमला कैद
What's Your Reaction?











