हरदोई: युवक ने आत्महत्या की, पुलिस पर लगाये गए आरोप की पुष्टि नहीं

हरदोई पुलिस ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को गांव के विकास द्वारा कुछ लोगों पर बकरी चोरी का आरोप लगाया गया था। इस पर हल्का प्रभारी ने मौके पर जाकर विकास, छक्कू और अनु को बुलाया था और ...

Dec 23, 2024 - 23:33
 0  58
हरदोई: युवक ने आत्महत्या की, पुलिस पर लगाये गए आरोप की पुष्टि नहीं

By INA News Hardoi.
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फर्दापुर में एक युवक अनु ने अपनी पत्नी से हुए किसी विवाद को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जिसमें मृत्यु का कारण एंटी बाटा हेनिंग आया है। उधर मृतक के परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि मृतक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की गई थी। जिसके बाद मृतक ने यह कदम उठाया है।

Also Read: हरदोई: एसपी ने बैंक सिक्योरिटी सिस्टम चेक किया, कछौना इलाके का जायजा लिया

हरदोई पुलिस ने बताया कि बीते 19 दिसंबर को गांव के विकास द्वारा कुछ लोगों पर बकरी चोरी का आरोप लगाया गया था। इस पर हल्का प्रभारी ने मौके पर जाकर विकास, छक्कू और अनु को बुलाया था और पूंछतांछ की थी।

इस बीच दोनों पक्षों ने अपनी इच्छा से सुलह-समझौता कर लिया गया था और विकास को बकरी लौटा दी गयी थी, जिसके बाद सभी व्यक्ति सकुशल अपने घर चले गए थे। इस घटना में पुलिस द्वारा मारपीट की घटना पूरी तरह से असत्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow