हरदोई: एसपी ने बैंक सिक्योरिटी सिस्टम चेक किया, कछौना इलाके का जायजा लिया

एसपी ने पुलिस टीम के साथ थाना/चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों/एटीएम एवं विभिन्न वित्तीय संस्थानों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सही प्रकार से कार्य कर रहा है ...

Dec 23, 2024 - 23:30
77 Views
हरदोई: एसपी ने बैंक सिक्योरिटी सिस्टम चेक किया, कछौना इलाके का जायजा लिया

By INA News Hardoi.
सोमवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना कछौना क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य बाजार/भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त/संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग की एवं थाना कछौना क्षेत्रांतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में लगे सीसीटीवी कैमरो तथा अलार्म सिस्टम को चेक किये।इस बीच एसपी ने पुलिस टीम के साथ थाना/चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों/एटीएम एवं विभिन्न वित्तीय संस्थानों में चेकिंग की।चेकिंग के दौरान बैंक में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सही प्रकार से कार्य कर रहा है या नही, शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये।बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow