Hardoi: हरदोई में आपदा मित्र व होमगार्ड स्वयंसेवकों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू, किट वितरित

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, हरदोई के सयुक्त तत्वाधान में

By INA News Desk
Aug 18, 2026 - 18:57
20 Views
Hardoi: हरदोई में आपदा मित्र व होमगार्ड स्वयंसेवकों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू, किट वितरित

Hardoi: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, हरदोई के सयुक्त तत्वाधान में क्षमता संवर्धन हेतु आपदा मित्र स्वयं सेवक एवं होमगार्ड स्वयं सेवक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में आपदा मित्र स्वयं सेवक एवं आपदा प्रशिक्षित स्वयं सेवक होमगार्ड को किट वितरण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्धबोधन में आपदा मित्र स्वयं सेवक एवं आपदा प्रशिक्षित स्वयं सेवक होमगार्ड को आपदा के पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के पश्चात की भूमिका के बारे में चर्चा की गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमित भार्गव (उप निरीक्षक) एस०डी०आर०एफ०, द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबन्धन के आधारभूत जानकारी श्री सौरभ गुप्ता (मास्टर ट्रेनर) द्वारा दिया गया, पुष्पेन्द्र सिंह (मास्टर ट्रेनर) के द्वारा विभिन्न आपदाओं में क्या करे क्या ना करें एवं HRVCA। का अर्थ, महत्व एवं उद्देश्य इतिशा गुप्ता (मास्टर ट्रेनर),SHG-ICRP आपदा प्रबन्धन की भूमिका के बारे में पंकज त्रिवेदी (मास्टर ट्रेनर) के द्वारा विस्तृत प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्राथमिक चिकित्सा, सर्पदंश एवं CPR, बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में डॉ प्रदीप गौतम एवं डॉ राजेश वर्मा के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया। अग्निकांड, समुदाय आधारित विषय पर सुशील कुमार सिंह, (उप निरीक्षक) द्वारा चर्चा की गयी। विभिन्न आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, समुदाय आधारित, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तकनीक, आकाशीय बिजली, सर्पदंश आपदा विशेषज्ञ ज्ञानदीप शर्मा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी (दै०आ०) गुलाब चन्द्र, अनुज कुमार (आपदा लिपिक), परमानन्द दीक्षित (आपदा सहायक), हर्ष दीक्षित (लेखाकार), विशाल दीक्षित व अजय मिश्रा आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Also Read- CM Yogi Agra Visit: आगरा से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ, 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow