Mussoorie: गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, पेयजल, सीवरेज, सड़क और आपदा कार्यों की जांच की मांग

मसूरी में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर विकास कार्यों में अनियमितता के

Aug 11, 2026 - 14:54
3 Views
Mussoorie: गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, पेयजल, सीवरेज, सड़क और आपदा कार्यों की जांच की मांग
गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, पेयजल, सीवरेज, सड़क और आपदा कार्यों की जांच की मांग

रिपोर्टर सुनील सोनकर 
मसूरी में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए। मसूरी में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेयजल, सीवरेज, सड़क और आपदा के बाद हुए निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
कांग्रेस नेताओं ने गणेश जोशी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन सितंबर को होने वाली न्यायालय की पेशी का हवाला देते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही योजनाओं में खर्च धनराशि, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
कांग्रेस ने मसूरी-देहरादून मार्ग की बदहाली और पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा भी उठाया। सैन्यधाम परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए नेताओं ने कहा कि जनता के धन का पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के कामकाज का जवाब देगी। उन्होंने मसूरी सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करने का दावा किया।
Also read- झारखंड: JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज, विधायक जयराम महतो विधानसभा के बाहर अनशन पर बैठे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow