Mussoorie: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: होमगार्ड जवान की पत्नी ने फंदे से लगाई फांसी, दो मासूम बेटियों को छोड़ गई मां

पहाड़ों की रानी मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल

By INA News Desk
Jul 30, 2026 - 18:47
40 Views
Mussoorie: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: होमगार्ड जवान की पत्नी ने फंदे से लगाई फांसी, दो मासूम बेटियों को छोड़ गई मां

रिपोर्टर सुनील सोनकर 
पहाड़ों की रानी मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
मृतका मूल रूप से बंगाल की है पर उसका पालन पोशण देहरादून में हुआ था उसका प्रेम विवाह मसूरी निवासी एवं होमगार्ड में तैनात पवन असवाल से हुआ था। दंपती की दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र करीब ढाई वर्ष और दूसरी मात्र आठ माह बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विवाहिता की शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार मजिस्ट्रेटी जांच और पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता बंगाल से देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सभी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और प्रशासन संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow