Hardoi : हरदोई के शाहाबाद में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
घटना 8 नवंबर को हुई जब शाहाबाद निवासी सरफराज पुत्र शकील अपनी मोटरसाइकिल से भूरा पुत्र अजीजुल्लाह से रुपये लेने जा रहा था। रास्ते में खड़ी उफ्फ की कोहनी मो
हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के सैदी खेल मोहल्ला निवासी उफ्फ पुत्र आंसर को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। आरोपी पर थाना शाहाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 674/25 धारा 191(1)/191(2)/270/352/131 बीएनएस व 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
घटना 8 नवंबर को हुई जब शाहाबाद निवासी सरफराज पुत्र शकील अपनी मोटरसाइकिल से भूरा पुत्र अजीजुल्लाह से रुपये लेने जा रहा था। रास्ते में खड़ी उफ्फ की कोहनी मोटरसाइकिल से टकरा गई। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। उफ्फ ने अवैध तमंचा से हवाई फायरिंग भी की। इस मामले में 10 नामजद व 15-16 अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अवैध शस्त्र बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई।
पकड़े गए आरोपी की पूछताछ जारी है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में थाना पुलिस की टीम ने भूमिका निभाई। इसमें उप निरीक्षक महबूब सिंह, कांस्टेबल सच्चिन चौधरी और कांस्टेबल मांगेश प्रजापति शामिल रहे।
What's Your Reaction?











