Hardoi : अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने जिंदा कारतूस भी बरामद किया
इस मामले में कोतवाली शहर थाने में मुकदमा संख्या 630/25, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए कोतवाली शहर पुलि
हरदोई जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान शफीक उर्फ कल्लू उर्फ लंगड़ा, पुत्र हिंगन, मोहल्ला नौसहरा, थाना सांडी, हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया।
इस मामले में कोतवाली शहर थाने में मुकदमा संख्या 630/25, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए कोतवाली शहर पुलिस की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल महेंद्र मौर्या और कांस्टेबल रिंकू शामिल थे, ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Also Click : Hardoi : गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त को दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना
What's Your Reaction?