Hardoi : अरवल में पत्नी से विवाद के बाद नशे में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने उतारा
युवक को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तुरंत डायल 112 और अरवल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गांव के धर्मेंद्र सिंह सहित अ
Report : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल के तेरा पुरसौली गांव में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद नशे की हालत में एयरटेल के टावर पर चढ़कर हंगामा किया। घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब ग्रामीणों का ध्यान टावर पर चढ़कर चिल्ला रहे युवक की ओर गया। युवक की पहचान आरजू खान, सलीम के बेटे, के रूप में हुई, जो इसी गांव का निवासी है। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह नशे में टावर पर चढ़ गया।
युवक को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तुरंत डायल 112 और अरवल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गांव के धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने भी युवक को समझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आरजू खान को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
पुलिस ने पूछताछ में पाया कि युवक ने नशे की हालत में पत्नी से हुए विवाद के चलते यह कदम उठाया। थाना अरवल के कांस्टेबल शिव शंकर ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। युवक को समझा-बुझाकर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी हरकत न करे, क्योंकि यह न केवल उसकी जान के लिए खतरनाक है, बल्कि गांव में अफरा-तफरी का कारण भी बन सकता है। इस घटना ने आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि समय रहते हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया।
Also Click : Uttrakhand : वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को बाहर निकाला
What's Your Reaction?











