Sambhal : वेल्डिंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ग्राम रुकनुद्दीन सराय निवासी आसकीन पुत्र मोबिन वेल्डिंग का काम करता था। गुरुवार को पड़ोसी महेंद्र पुत्र इंद्रा के घर लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसी दौरान आसकीन वेल्डिं
Report : उवैस दानिश, सम्भल
नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनुद्दीन सराय में गुरुवार को वेल्डिंग का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रुकनुद्दीन सराय निवासी आसकीन पुत्र मोबिन वेल्डिंग का काम करता था। गुरुवार को पड़ोसी महेंद्र पुत्र इंद्रा के घर लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसी दौरान आसकीन वेल्डिंग मशीन से गेट जोड़ने का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक मशीन में तेज करंट उतर आया। करंट लगते ही आसकीन जोरदार झटके के साथ जमीन पर गिर पड़ा।
घटना देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसे उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद आसकीन को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे और शव को देख दहाड़ मारकर रोने लगे। आसकीन की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।
राजू सैनी, ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार, हादसा वेल्डिंग मशीन के तार में खराबी आने के कारण हुआ। मशीन से अचानक तेज करंट दौड़ गया, जिससे आसकीन की मौके पर ही मौत हो गई। आसकीन की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। हालांकि, इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर कोई जांच नहीं हो पाई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसकीन के अचानक चले जाने से उसकी पत्नी और गोद लिए बच्चों के सिर से सहारा छिन गया। परिवार अब आर्थिक तंगी की मार झेलने को मजबूर है। हादसे की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
Also Click : Hardoi : अरवल में एंटी रोमियो अभियान- पुलिस ने महिलाओं एवं किशोरियों को सिखाए सुरक्षा के तरीके
What's Your Reaction?