Hardoi :  शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन, 100 शिक्षकों सहित ग्राम प्रधानों और अभिभावकों को किया गया सम्मान

जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपने संबोधन में शिक्षकों के विद्यालयों में किए गए योग योगदान की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंत

By INA News Desk
Sep 4, 2025 - 21:25
31 Views
Hardoi :  शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन, 100 शिक्षकों सहित ग्राम प्रधानों और अभिभावकों को किया गया सम्मान
शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन, 100 शिक्षकों सहित ग्राम प्रधानों और अभिभावकों को किया गया सम्मान

हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपदीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुनय झा और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा थीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया और उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपने संबोधन में शिक्षकों के विद्यालयों में किए गए योग योगदान की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने भी शिक्षकों को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुए उन्हें प्रेरित किया।इस अवसर पर जिले के 100 उत्कृष्ट शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले 5 ग्राम प्रधानों और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले 5 अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।समारोह में शिक्षिका मंजू वर्मा, ग्राम प्रधान चन्द्र शेखर आजाद और अभिभावक विपिन कुमार ने अपने विचार साझा किए। डायट प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष कुमार मिश्र ने किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण दिलीप कुमार शुक्ल, अभय सिंह, दिव्या सिंह, आशीष राज, अनिल कुमार और विवेक मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह का समापन जलपान के साथ हुआ।

Also Click : Hardoi : अरवल में पत्नी से विवाद के बाद नशे में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने उतारा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow