Hardoi News: किसान की जमीन पर वर्षों से कब्जे का आरोप, न्याय के लिए तीन साल से भटक रहा पीड़ित
पीड़ित किसान के परिवार के ही दबंग लोग किसान के खेत की जमीन पर अवैध तरीके से कई वर्षों से कब्जा जमा रखा है जमीन
अहिरोरी: पीड़ित किसान के परिवार के ही दबंग लोग किसान के खेत की जमीन पर अवैध तरीके से कई वर्षों से कब्जा जमा रखा है जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर पीड़ित किसान शासन प्रशासन के सरकारी दफ्तरों व कार्यालयों के बराबर चक्कर काट रहा है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। शासन प्रशासन की इस तानाशाही रवैया से पीड़ित किसान काफी निराश हताहत है।

बता दें जिले के विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत करीमनगर जलालपुर निवासी पीड़ित किसान रामकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय मूरत सिंह ने बताया मेरे खेत की जमीन गाटा संख्या 722 संक्रमणीय जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। जमीन का अंश भाग सड़क क्षेत्र में पढ़ रहा है जिस पर परिवार के ही भू-माफिया शिवकुमार सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने कई वर्षों से अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है इसकी शिकायत 3 वर्षों से बराबर कोतवाली बेनीगंज, नायब तहसीलदार अहिरोरी, उपजिलाधिकारी सदर हरदोई, जिलाधिकारी हरदोई, उपमुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदि से भी की है।
लेकिन अभी तक शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों की इस ओर नजर नहीं पड़ी। किसान का आरोप है कि उपरोक्त दबंग लोग जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ना चाहते हैं कई बार मारपीट कर चुके हैं और जान माल की आए दिन धमकी देते हैं। किसान ने शासन प्रशासन से मांग की है उपरोक्त जमीन को भू-माफिया द्वारा कब्जा मुक्त कराकर मुझे न्याय दिलाया जाए। उपरोक्त विषय पर राजस्व निरीक्षक से फोन कॉल पर संपर्क नहीं हो पाया। मामले पर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज ने बताया उक्त विवादित जमीन को शिकायतकर्ता द्वारा धारा 24 कराए पर ही इस समस्या का निस्तारण हो सकेगा।
What's Your Reaction?