Hardoi : हरदोई में अटल आवासीय विद्यालय के लिए 15 फरवरी तक आवेदन करें

कक्षा 6 में अधिकतम 160 और कक्षा 9 में 60 बच्चों को चयन परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलेगा। श्रम विभाग के संचालन में चलने वाले इस अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों

Feb 3, 2026 - 22:09
 0  6
Hardoi : हरदोई में अटल आवासीय विद्यालय के लिए 15 फरवरी तक आवेदन करें
Hardoi : हरदोई में अटल आवासीय विद्यालय के लिए 15 फरवरी तक आवेदन करें

मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए अटल आवासीय विद्यालय, सिठौली कलां, मोहनलालगंज, लखनऊ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश दिए जाएंगे।

कक्षा 6 में अधिकतम 160 और कक्षा 9 में 60 बच्चों को चयन परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलेगा। श्रम विभाग के संचालन में चलने वाले इस अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोरोना काल में अनाथ बच्चों और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बच्चों के नामांकन के लिए पहले निर्धारित प्रवेश परीक्षा अब 8 मार्च को रविवार को आयोजित होगी।

इसके अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई है। सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि तक अधिक से अधिक ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन भरवाकर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, हरदोई में जमा करें। इससे जनपद के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को निशुल्क अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश मिल सकेगा।

Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow