Hardoi : हरदोई में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन
यह मोबाइल कोर्ट आईटीआई परिसर हरदोई के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की शिकायतों और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तुरंत निस्ता
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की भावना के अनुसार दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजन, जो सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से अनजान हैं, उन्हें जागरूक करने के लिए तथा समाज में उनके साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करने और उन्हें पूरी भागीदारी देने के उद्देश्य से राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट लगाई जा रही है।
यह मोबाइल कोर्ट आईटीआई परिसर हरदोई के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की शिकायतों और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तुरंत निस्तारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और अपने विभाग से जुड़ी दिव्यांगजनों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। इससे दिव्यांगजन आसानी से अपनी बात रख सकेंगे और उनके अधिकारों की बेहतर रक्षा होगी।
Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार
What's Your Reaction?











